Muzaffarnagar News: चोरी की बाइक समेत वाहन चोर गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: भोपा। भोपा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपार शर्मा ककराला गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रविवार को भोपा-अथाई मार्ग चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक पकड़ी गई, जिसके संबंध में भोपा थाने में पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ भोपा के अलावा नई मंडी थाने में भी चोरी के तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.