Muzaffarnagar News: चोरी की बाइक, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान विनय पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला मंडी, बुढ़ाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कस्बे के बड़कता रोड से गिरफ्तार किया। बरामद बाइक अरशद अली निवासी बुढ़ाना की है, जिसे 11 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर से चोरी किया था। बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.