मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्याला पर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने सड़क पर उतरकर मार्च निकाला और प्रकाश चौक से महावीर चौक के बीच चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। बाद में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, कई नेता नजरबंद किसानों का विरोध प्रदर्शन भाकियू कार्यालय से शुरू हुए किसान मार्च में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का नेत...