मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुजफ्फरनगर जिले में परीक्षा के लिए कुल 1531 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, एमएम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर और जैन कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर शहर शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी का अवलोकन करने की सलाह दी...