मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी 'थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर धमात पुल के समीप चाची-भतीजा ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह घटना देखकर ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम का सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।धमात चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने जानकारी दी कि रविवार को सूचना मिली कि धमात पुल के निकट पटरी पर एक महिला व युवक मूर्छित पड़े हुए हैं और उनके बराबर में एक बच्चा बैठा रो रहा है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने दोनों को उठाकर पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जांच चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालात के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों के बारे में जब जान...