मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में चश्मे के शोरुम में देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान होना बताया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।देर रात लगभग ढाई बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वकील रोड स्थित विजयलक्ष्मी ऑप्टिकल शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सीएफओ अनुराग कुमार तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने पहले शोरूम का शटर तोड़ा उसके बाद शीशे के केबिन को तोड़कर आग पर पानी डाला गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पटेल नगर में ऑप्टिकल शोरूम में भीषण आग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान के भीतर रखा सारा साम...