Muzaffarnagar News: चरथावल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। विकासखंड में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। हिंडन चौकी प्रभारी देवकी नंदन चौधरी एवं उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं की तलाशी ली गई, जबकि मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहा। निर्वाचन के लिए विकासखंड में कुल चार बूथ बनाए गए थे, जिनमें तीन स्नातक और एक शिक्षक निर्वाचन का बूथ था। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सिंचाई विभाग के अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि स्नातक निर्वाचन में 1,249 मतदाताओं में से 504 ने वोट डाले। यह भी पढ़ें- Mathura News: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.