मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय अमीगढ़ में 48 में से 45 छात्राएं उपस्थित मिलीं, जहां बीएसए ने वार्डन को खाने की गुणवत्ता सुधारने, सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट क्लास के उपकरण हमेशा चालू रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अमीगढ़, दिलीपपुरा, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कला और उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई कला का जायजा लिया गया। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम की गुणवत्ता और साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले। हालांकि, उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई कला में सहायक अध्यापिका शालिनी कुश अनुपस्थित पाई गईं,...