Muzaffarnagar News: चरथावल में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। थाना क्षेत्र के रोनी-हाजीपुर मार्ग पर देर रात तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए को लेकर अफवाह भी फैल रही है। ऐसे में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर की पहचान और वीडियो की वास्तविकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।वन विभाग अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय अकेले खेतों और सुनसान रास्तों पर जाने से बचें। बच्चों को भी घर से बाहर अकेले न भेजें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.