मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने हिंडन, रोनी हरजीपुर और कुल्हैड़ी क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैर जमानती वारंट से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्त प्रदीप निवासी किशनपुरा, युसूफ निवासी रोनी हरजीपुर और आरिफ निवासी कुल्हैड़ी को दबोच लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने खुटरा गांव से तीन ...