मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी अरुण कुमार ने राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में खसरा संख्या 678 की चकरोड भूमि पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि राजस्वकर्मियों की कथित सांठगांठ से चकरोड पर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। अरुण कुमार ने बताया कि वह करीब 13 माह से मामले के समाधान के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। उसके द्वारा कई बार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Auraiya News: समाधान दिवस में 79 शिकायतें, तीन निस्तारित शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से चकरोड को कब्जामुक्त कराने और संबंधित राजस्वकर्मियों ...