Muzaffarnagar News: चकबंदी विभाग में किसानों का हंगामा, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में किसान चकबंदी कार्यालय पर पहुंचे। गांव न्यामू में पिछले 17 साल से चली आ रही चकबंदी से परेशान गुस्साएं लोगों ने चकबंदी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए है। किसान अपने साथ चारपाई और बिस्तर आदि सामान लेकर आए और उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चरथावल क्षेत्र के न्यामू गांव में पिछले करीब 17 साल से चकबंदी चल रही है। यह चकबंदी आज तक पूरी नहीं हुई है। भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी के अधिकारियों ने इस गांव को चकबंदी के नाम पर लूट लिया है। इस संबंध में कई बार डीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.