मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगीना के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद अपने काफिले के साथ सहारनपुर से मेरठ की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी तो टोल से निकल गई, लेकिन उनके काफिले की कुछ गाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया था। जिसके बाद चंद्रशेखर आजाद अपनी गाड़ी से उतरकर टोल पर पुलिसकर्मियों के पास गए, जहां पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह और सांसद चंद्रशेखर आजाद के सामने हाथ जोड़े नजर आए और चंद्रशेखर आजाद उसे ज्ञान का पाठ पढ़ाते दिखाई पड़े। यह भी पढ़ें- मेरठ जा रहे सांसद चंद्रशेखर की गाड़ियों को रोहाना टोल प्लाजा पर रोकने पर हुआ हं...