Muzaffarnagar News: घोड़ों की रेस लगाने वाले 12 आरोपी पकड़े
मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: कोतवाली पुलिस ने फुलत मार्ग से घोड़ों की रेस में जुआ लगाने वाले बारह आरोपियों को हिरासत में लिया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने दो घोड़े समेत हजारों की नगदी और बग्गी भी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। कोतवाल दिनेश चंद बघेल ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी की फुलत मार्ग पर कुछ लोग घोड़े की रेस लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद उप निरीक्षक अनिल तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर मौके से बारह आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि दोनों घोड़ो पर हजारों का जुआ लगाया गया था। दौड़ लगाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो घोड़े, दो बग्गी और करीब 54 हजार की नगदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी कलीम पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.