Muzaffarnagar News: घुड़चढ़ी के दौरान साइड को लेकर विवाद में दो बाराती घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर में एक शादी समारोह के दौरान घुड़चढ़ी के समय साइड देने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में दो बाराती घायल हो गए। गांव डूंगर निवासी सुनील कश्यप की पुत्री की बारात गांव खामपुर लोहारी से आई हुई थी। इसी दौरान घुड़चढ़ी के समय गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि साइड न मिलने पर ट्रैक्टर सवार की बारातियों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में गांव दरिसपुर निवासी कुलदीप पुत्र राममहेर तथा रवि पुत्र रामेश्वर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.