Muzaffarnagar News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने तीन युवकों पर रात के समय घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। जीटी रोड निवासी अमर सूरी ने बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। करीब एक बजे तीन युवक शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौच की। पत्नी ने उनको गाली देने से मना किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। लोगों को देखकर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस में दी, जिस पर पुलिस ने तीन आरोपी पुनीत अरोरा, विवेक रहेजा, माधव के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी भाजपा नेता का बेटा बताया गया है। रिपेार्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.