Muzaffarnagar News: घर में घुसकर मारपीट, युवती से छेड़छाड़ का आरोप
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के मंडावली खादर गांव में एक युवक पर दबंगों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए घर में घुसा तो घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने आई युवक की बहन के साथ मारपीट की। परिजनों ने दबंगों पर युवक की बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव मंडावली खादर निवासी अंकित गांव में दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। घर के समीप पहुंचा तो चार युवकों ने अंकित को रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने को युवक घर में घुस गया। दबंग युवक भी अंकित के घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बहनों ने विरोध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.