Muzaffarnagar News: घर में घुसकर मारपीट, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नंगला निवासी मुरसलीन ने बताया कि मेरा भाई तसलीम और वाहिद घर के बाहर पड़े गोबर को साफ कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी तोसीफ, गुलफज्ञम पुत्र लीला, आसिफ पुत्र तौसीफ, मेहराज पुत्र इंतजार, गुलसार पुत्र लीला ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। घटना की थाने में तहरी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.