मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर में इनाम के घर में अज्ञात चोरो ने घुसकर गेहूं की टंकी में रखे हुए साढ़े 14 लाख रुपए चोरी कर लिए। शोर होने पर चोरों ने एक महिला को घायल कर दिया। गांव हरी नगर के इनाम पुत्र इरफान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात्रि उसके घर में अज्ञात चोर घुस आए और ऊपर के कमरे में गेहूं की टंकी में रखें 12 लाख रुपए चोरी कर ले गए। जिस समय चोर चोरी कर रहे थे। उसके भाई अकरम की पत्नी गुलशना बराबर वाले कमरे में सो रही थी। कमरे से आवाज आने पर वह उठ गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: घर में कूदे चोर, सो रही महिला के कान का नोंच ले गए कुंडल चोरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसके कान के सोने के कुंडल खींच लिए, जिससे वह घायल हो गई। उसके और बच्चों के चीखने की आवाज से मोहल्ले के लोगो...