मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर गांव में घरेलू विवाद के चलते 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने तालाब में कूद कर जान दी। काफी तलाश के बाद व्यक्ति का शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। गांव मुजाहिद पुर निवासी 37 वर्षीय भूषण पुत्र बलबीर का शुक्रवार की शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद भूषण घर से बाहर निकल गया लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने भूषण की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार को पता चला कि भूषण तालाब में कूद गया है। जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दिनभर भूषण की तालाब में तलाश कराई गई। शनिवार की शाम को मृतक को शव तालाब में मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम ...