मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: एनसीआर में ग्रेप-1 के प्रावधान लागू होने के बाद मुजफ्फरनगर में भी संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। नगर निकाय, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कृषि विभाग समेत संबंधित विभागों के समन्वय से प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर काम शुरू किया गया है। मंगलवार को एक्यूआई 150 तक पहुंचने के बीच प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर जोर दिया जा रहा है। निर्माण स्थलों पर धूल को नियंत्रित करने और ग्रेप-1 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय निगरानी जारी है। नगर की बड़ी निर्माण इकाइयों वह बिल्डिंग पर हरे पर्दे लगा दिए गए हैं। जिससे धूल प्रभावित नहीं करेगी इसका असर प्रदूषण को कम करने पर होगा।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्र के अनुसार, ग्रेप-1 के अनुपालन ...