Muzaffarnagar News: ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने की शिकायत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव गढ़ी के ग्रामीण शान, इमरान, भूरा आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर बताया कि गांव गढ़ी में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने अवैध निर्माण करना भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम से भी इसकी शिकायत की गई थी। अभी तक ग्राम समाज की भूमि से अवैध से कब्जा नहीं हट सका है। ग्रामीणों ने सीएम को शिकायत भेजकर कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.