Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव हरेटी के मौजूदा ग्राम प्रधान के 18 वर्षीय बेटा का गांव के ही जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान का बेटा बुधवार को अपने दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की बात सामने आयी है। एसएसपी ने हत्या का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को रखकर ग्रामीणों व परिजनों ने धरना दिया, हालांकि एसपी सिटी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव हरेटी के विवेक राठी मौजूदा प्रधान है। बुधवार की शाम 6 बजे उनका 18 वर्षीय बेटा रोहन राठी भोपा थाने के गांव नन्हेडा में अपने दोस्त किट्टू के यहां जन्मदिन मे शामिल होने गया था। रात में जब 11 बजे तक वापस नहीं लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.