Muzaffarnagar News: ग्राम अब्दुलपुर में बसपा की हुई बैठक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। ग्राम अब्दुलपुर में बसपा के सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर आनंद प्रकाश ने बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक कर लोगों को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर आनंद प्रकाश ने बसपा को उत्तर प्रदेश में भारी सीटों से जीताकर सुश्री मायावती के हाथों को मजबूत करना है। इस मौके पर पुरकाजी विधानसभा बसपा प्रभारी कविता देवी ने भी गांव में उपस्थित लोगों, महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है। कविता देवी ने कहा कि वह बसपा की नीतियों पर चलकर बसपा को मजबूत करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.