मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा बुढ़ाना में खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये के घोटाले का मामले के किसानों और व्यापारियों की रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) के नेतृत्व में बैंक पर चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। बैंक में खातों से अनियमित लेनदेन के मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक रूपक राणा सहित चार बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। मामले की जांच के लिए बैंक की ओर से एक कमेटी गठित की गई है, जो खाताधारकों की शिकायतों और खातों के रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रही है। जांच अंतिम चरण में होने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रभावित खाताधारक अपनी रकम वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बैंक में जमा रकम को लेकर खाताधारकों की परेशानी के बीच धरना लगातार जारी है। धरने पर देव...