मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खातों से रकम के गबन के मामले में भाकियू टिकैत का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। किसान और व्यापारियों के खातों से निकली रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि शिकायतों के आधार पर 298 खातों की जांच की जा रही है। इनमें करीब 170 खातों की जांच पूरी हो चुकी है। शेष खातों की जांच जारी है। उन्होंने दावा किया कि महीने के अंत तक सभी खातों की जांच पूरी कर ली जाएगी। उधर, जांच पूरी होने के बाद रकम कब तक वापस मिलेगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे प्रभावित खाताधारकों की चिंता बनी हुई है। भाकियू कार्यकर्ता रकम वापसी की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...