Muzaffarnagar News: ग्रामीण बैंक घोटाले के विरोध में भाकियू का धरना, कामकाज ठप
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेराफेरी के विरोध में सोमवार को भाकियू (टिकैत) ने बैंक के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बैंक स्टाफ को बाहर कराकर कामकाज बंद करा दिया। उन्होंने पीड़ित खाताधारकों की रकम वापस दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि पैसा वापस मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैंक की बुढ़ाना शाखा में घोटाले के मामले में पूर्व प्रबंधक रूपक राणा समेत चार बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामले की जांच के लिए बैंक अधिकारियों ने कमेटी गठित की है। बैंक अधिकारी खाताधारकों को उनकी जमा पूंजी सुरक्षित होने का भरोसा दिला रहे हैं, लेकिन ग्राहक इससे संतुष्ट नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : ग्रामीण बैंक में घोटाले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.