मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: रामराज। गांव चूहापुर-फरीदपुर की गोशाला में गोवंशों के प्रति क्रूरतापूर्ण व्यवहार रखने पर पुलिस ने गोशाला के प्रबंधक व मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। रामराज थाने के कांस्टेबल ने गांव चूहापुर स्थित पंडित छज्जूमल गोशाला के प्रबंधक राहुल यादव व मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि पिछले काफी समय से गोशाला में गायों के रहने की स्थिति अत्यंत दयनीय है और ये लोग गोवंशों के प्रति क्रूरतापूर्ण व्यवहार रख रहे है। उनका उचित ईलाज नहीं करा रहे हैं। जिस कारण गत 19 अक्टूबर को तीन गायों की उपेक्षापूर्ण तरीके से बर्ताव व खराब रहन सहन के कारण मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि गोशाला प्रबंधन जुगालु गायों को बिना किसी चरवाहे के खुला छोड़ देते हैं जिस कारण ये गाये गां...