मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के विश्व विख्यात श्री शीतला माता मंदिर व मोहल्ला कबुलपुरा में स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान गोवर्धन को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया। इसके अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भी भगवान गोवर्धन की पूजा की और उन्हें अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया। क्षेत्र में मंगलवार को भी गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को मीरापुर कस्बें व देहात क्षेत्र में गोवर्धन पर्व धूमधाम तरीके से मनाया। इस दौरान क्षेत्र के विश्व विख्यात श्री शीतला माता मंदिर में मन्दिर समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध शारदा द्वारा सपत्नीक सर्वप्रथम गऊ माता के गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा की पूजा व आरती की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: मानव का रक्षक है धर्म : स्वामी लक्ष्मणाचार्य...