मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गोल मार्केट व्यापार संघ की एक महत्वपूर्ण शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से गोल मार्केट व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन रहे, जिनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया और कार्यक्रम का संचालन संजीव संगम प्रजापति द्वारा किया गया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष हर्ष गुलाटी, उपाध्यक्ष आकाश संगम, सचिव मनीष अरोरा, सह-सचिव भारत अरोरा एवं अनुज गोयल, कोषाध्यक्ष नवदीप कुमार बने। इस दौरान कार्यक्रम में मोहित नागपाल, राजकुमार संगम, अमित अरोड़ा, विजय धमीजा, मुकेश जैन, आबिद अली, विक्रांत संगम, हनि, कनिक पुनियानी और प्रांजल धमीजा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

हिंद...