मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। एक गांव की छात्रा गांव के बाहर गोबर डालने के लिए गई तो वहां पहले से ही खड़े गांव युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को बताया तो छात्रा के दादा एवं उसकी मां दोनों आरोपियों के घर गए तो आरोप है कि दोनों युवकों फिर से मारपीट की छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा बुधवार की शाम गोबर गांव के बाहर डालने गई थी। आरोप है कि गांव के ही गौरव, अभिषेक पहले से खड़े हुए थे। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया घर पर मौजूद उसके दादा एवं मां ...