मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मुज़फ्फरनगर में गोपीचंद स्मृति शीतकालीन विद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद तथा प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें क्रिकेट मुकाबलों में हुए, जिसमें 12 विद्यालयों की टीमों को दो समूहों ग्रुप ए एवं ग्रुप बी में प्रदर्शन किया। इसे अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई। बेहतर प्...