Muzaffarnagar News: गृह क्लेश के चलते नाले में कूदी महिला
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित गंदे नाले में मंगलवार को गृह क्लेश के चलते एक महिला ने कथित रूप से छलांग लगा दी। महिला के नाले में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया। जो अब खतरे से बाहर है। बताया गया है कि महिला की पहचान 35 वर्षीय रुबीना पत्नी मोबीन निवासी पुरबालियान के रूप में हुई है।पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी है परिवार जन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के नाले में कूदने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.