Muzaffarnagar News: गृह कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव सोंटा निवासी अश्वनी (32) पुत्र अजीत ने शनिवार शाम अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। अश्वनी का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उसका तीन वर्षीय एक बच्चा है। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की। हालांकि मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: जीवन से हार गया गणित पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.