Muzaffarnagar News: गुलशन विहार में जीओ गीता बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित गुलशन विहार में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार और कथाव्यास पं. होतीलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि इस वर्ष नगर में 11 ऐसे बाल संस्कार केंद्र शुरू करने की योजना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है, जिससे वे आधुनिक दुनिया में नैतिक रूप से मजबूत और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर अतिथियों ने लगभग 25 बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्टेशनरी किट भेंट की और केंद्र संचालिका दिपाली कौशिक को पाठ्यक्रम की प्रति सौंपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.