मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुलदार (तेंदुए) की दस्तक के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नया गांव भुम्मा पहुंचकर ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के उपाय बताए और जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए।बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नया गांव भुम्मा के ग्रामीणों से अपील की कि वह जंगल जाते समय विशेष सतर्कता बरतें। ग्रामीणों को समूह में खेतों की ओर जाने और इस दौरान आवाज करते रहने की सलाह दी। टीम ने बच्चों को अकेले खेतों या जंगल की तरफ नहीं भेजने की अपील की। वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूकता पर्चे वितरित करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि जंगल के भीतर व नहर किनारों पर जानवर...