Muzaffarnagar News: गुरू पूर्णिमा पर मुक्तिधाम मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित मुक्तिधाम मन्दिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित श्री मुक्तिधाम मन्दिर परिसर में बुधवार की सुबह सर्वप्रथम हवन किया गया। विद्वान पंडित अर्णव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की अग्नि प्रज्वलित की तथा देवी देवताओं की पूजा आह्वान के साथ हवन कराया।तथा इस दौरान वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में सेवा करने वालों में सौरभ सैनी, अंकित वत्स,पंकज राजवंशी,सचिन सैनी,सुनील धीमान,प्रवीण चावड़ी,सतीश चावड़ी,वीशू राठी,आदि शामिल रहे।वही यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.