Muzaffarnagar News: गीता पाठ परिवार के सदस्य हुए सम्मानित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में दक्षिणी सिविल लाइन्स में समाजसेवी देवराज पंवार के सौजन्य से और भगवताचार्य पं. होती लाल शर्मा के सानिध्य में साप्ताहिक गीतापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंवार परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन व पूजन से हुई। इसके बाद सचिव अतुल कुमार गर्ग ने गणेश स्तुति, माँ शारदा वन्दना और अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव से कराया। पं. होती लाल शर्मा ने जीवन में गीता का महत्व समझाया। इस दौरान रामबीर सिंह ने महाराज के संदेश पुरुषार्थी और परमार्थी बनें, प्रमादी और स्वार्थी नहीं को प्रेरणास्रोत बताया। सुभाष गर्ग, विमल प्रताप और अजय गर्ग के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। घर-घर गीता, हर घर गीता अभियान के तहत समाज कल्याण के इस सार्थक प्रयास के लिए देवराज पंवार ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.