Muzaffarnagar News: गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर उत्तरी सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नि:शुल्क गीता पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर पूजन के साथ हुई। सचिव अतुल गर्ग ने गणेश वंदना, श्रीकृष्ण कृपामृत और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ कराया। भजन संध्या के दौरान अजय गर्ग, विपिन गुप्ता और महिला मैत्री मंडल के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने स्वार्थी नहीं परमार्थी बनकर जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्त्रम का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.