मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर इंश्योरेंस कंपनी के चीफ मैनेजर ने एक कार मालिक पर गाड़ी स्क्रैप में बेंचकर उसको चोरी होना दर्शाते हुए बीमा क्लेम हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।इंश्योरेंस कंपनी के चीफ मैनेजर गौरव शर्मा निवासी शारदा नगर, लखनऊ ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोशाला नदी रोड निवासी हरि ओम कुमार ने अपनी टाटा टियागो कार का 12 जुलाई 2025 से 11 जुलाई 2026 तक के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया था। आरोप है कि 30 मार्च 2026 को कार मालिक ने कंपनी को सूचना दी कि उनकी कार घर के बाहर से चोरी हो गई है। उसके बाद बीमा क्लेम भी प्रस्तुत कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने...