मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर डीपीआरओ ने विभिन्न गांव का निरीक्षण किया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई को कराते हुए जल निकासी को दुरूस्त कराया है। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम पंचायत सचिवों को फील्ड में रहकर जल निकासी के सख्त निर्देश दिए हैं ।डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-खरड़, करौदा महाजन, खेडा मस्तान, कुरथल, टाण्डा माजरा, टोडा, लुहसाना, गढी नौआबाद, मिण्डकाली, विज्ञाना, जैतपुर, परासौली, कुरावा, कमरूद्दीननगर, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। वहीं विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-सोहंजनी तगान, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत कुल्हेडी, दधेडू खुर्द, दूधली, दीदाहेडी, सैदनंगला, विकास खण्ड...