Muzaffarnagar News: गरबा-डांडिया की धूम में झूमीं महिलाएं
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना,। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की बुढ़ाना इकाई में महिलाओं के लिए गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया। महिला क्लब की अध्यक्ष पारुल सिंह सहित कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गीतों की धुन पर महिलाओं ने गरबा और डांडिया से समां बांध दिया। कार्यक्रम में महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। मधुर संगीत और डांडिया की खनक से मंदिर परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल और सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ाव मजबूत करना रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: महिलाओं ने भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.