Muzaffarnagar News: गन्ने का भाव 700 रुपये कुंतल घोषित करें सरकार: वर्मा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। शनिवार को किसानों की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर किसान 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि महंगी खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र और मजदूरी के कारण गन्ने की उत्पादन लागत 550 रुपये कुंतल से अधिक हो गई है। इसके बावजूद किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने चीनी मिलों पर पिछले वर्षों के विलंबित गन्ना भुगतान का 19 हजार करोड़ रुपये ब्याज किसानों को दिलाने और 10 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.