मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर जनपद से हजारो की संख्या में किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसान ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित गन्ना भवन पर आयोजित महापंचायत में किसान गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गन्ने के दाम 500 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग भाकियू किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि खेती की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले अन्य संस...