Muzaffarnagar News: गणित ओलंपियाड आयोजित, डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गणित ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया। इसमें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने गणितीय व तार्किक प्रश्नों के उत्तर दिए। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने विद्यालय पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया। इस अवसर पर भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अधिकारियों ने बच्चों को डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलकर देश सेवा की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की दुर्गा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और कक्षा 7 की सुहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम करोड़ों य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.