Muzaffarnagar News: गड्ढों में गुम हुई सड़क, बारिश में कांधला रोड बनी मुसीबतगड्ढों में गुम हुई सड़क, बारिश में कांधला रोड बनी मुसीबत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के दावों के बीच कस्बे की कांधला रोड की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है और बड़े-बड़े गड्ढे पानी में छिप जाने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर है और जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहने से आवागमन प्रभावित रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कुछ माह पूर्व इसी सड़क पर स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा जलभराव और गड्ढे के कारण पलट गया था। घटना के बाद तत्काली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.