Muzaffarnagar News: गजेन्द्र राठी को सौंपी मोरना ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मोरना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने विस्तार करते हुए गजेन्द्र राठी को मोरना ब्लॉक अध्यक्ष और मीरापुर विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया। बुधवार को भोपा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें महिपाल को भोपा नगर अध्यक्ष, अमरपाल सैनी को महामंत्री, चन्द्रपाल राठी को कोषाध्यक्ष, कार्तिकेय को प्रेस प्रवक्ता, विकास राठी को वरिष्ठ मंत्री, राजेन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इरशन को संरक्षक पद की शपथ दिलाई। राकेश त्यागी ने कहा कि ग्रामीण व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया जाएगा। अध्यक्षता खतौली प्रभारी सुरेश चन्द ने की। इस दौरान कृष्णवीर सिंह, विनोद कुमार व सतेन्द्र सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.