Muzaffarnagar News: गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: रामराज। शुक्रवार को बीमारी से परेशान गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। जनपद बिजनौर की थाना कोतवाली के प्रगति विहार निवासी जितेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बीमारी से अवसाद में आकर गंगा बैराज के गेट नंबर 28 में छलांग लगा दी थी। तभी से पुलिस स्थानीय गोताखोरों व पीएसी की टीम के साथ गंगा बैराज में कूदे व्यक्ति की तलाश में लगी हुई है। दो दिन बीतने के बाद भी व्यक्ति का गंगा बैराज में कोई सुराग नहीं लगा। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों व पीएसी टीम की मदद से व्यक्ति की गंगा बैराज में तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.