मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: रामराज शिवालिक की पहाड़ों पर हो रही वर्षा से गंगा पूरे उफान पर बह रही है। गंगा बैराज पर गंगा चेतावनी बिंदु 219 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर को देखकर किसान चिंतित नजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बझांगी गांव के स्कूल तक पहुंचा पानीगंगा जलस्तर में वृद्धि शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही वर्षा से गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे गंगा बैराज पर स्थित सिचाई विभाग के कंट्रोल रूम पर मध्य गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 221.50 मीटर रहा। तथा गंगा के डाउन स्ट्रीम में 219.10 मीटर जलस्तर की माप दर्ज की गई। व डाउन स्ट्रीम में 166941 क्यूसेक का निस्सारण की माप दर्ज की गई जबकि अतिरिक्त जल मध्य गंगनहर स्...