Muzaffarnagar News: गंगनहर में गिरी नीलगाय को चार घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- Muzaffarnagar News: भुम्मा नहर पुल के समीप सोमवार को गंगनहर में गिरी एक नीलगाय की वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर जान बचा ली। सोमवार को एक नीलगाय अचानक भुम्मा नहर पुल के समीप गंगनहर में गिर गई। नीलगाय को नहर में फंसा देखकर किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया।करीब चार घंटे तक वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चारफाटक पर नाले में गिरी गाय रेस्क्यू जिससे नीलगाय की जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.